Spread the love

 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आदमपुर, आदर्श नगर, शिव शक्ति नगर, निरुपम फेस-1 व आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

कहां-कहां बिजली रहेगी गुल?

वहीं सुबह दस से शाम चार बजे तक रानी अमन बाई कालोनी, तुलसी नगर, सोनिया कालोनी, नवीन नगर, पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, हाउसिंग बोर्ड एक्सटेंशन व आसपास। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक अंशुल विहार, वंदना होम, यूनीहोम कालोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकलां, सुरैया नगर, अमरावत व आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक शीतल हाइट्स, सांई पार्क नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, फारर्च्यून सौम्या हेरिटेज, झरनेश्वर, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी, ड्रीम लैंड कालोनी व आसपास के क्षेत्र बिजली नहीं रहेगी।