Spread the love

बिल्डर नीतेश ठाकुर अपहरण का फरार आरोपी पंकज परिहार सरकारी पाइप चोरी मामले में हुआ गिरफ्तार

 

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र के बिल्डर नितेश ठाकुर का 28 अक्टूबर 2024 को अपहरण कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करने वाले आरोपियों में से एक फरार इनामी आरोपी पंकज परिहार को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी खरगोन के बलकबाड़ा थाना क्षेत्र में शासकीय पाइप चोरी के मामले की जांच के दौरान हुई है, जिसमें पंकज परिहार को हिरासत में लिया गया है।

अपहरण एवं फिरौती का मामला
29 वर्षीय बिल्डर नितेश ठाकुर का अपहरण 28 अक्टूबर 2024 को किया गया था आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसमें आरोपियों ने फरियादी की पत्नी से भोपाल में 30 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया था। ओम राजावत, संजय राजावत, हेमंत चौहान एवं पंकज परिहार इस जघन्य अपराध में मुख्य आरोपी के रूप में शामिल था। विगत दिनों पहले आरोपियों पर झाँसी के सकरारा थाना क्षेत्र मै भी धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमे बताया गया था कि आरोपियों द्वारा पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था।

फरारी के दौरान गिरफ्तारी
अपहरण और फिरौती के मामले में फरार आरोपी पंकज परिहार को खरगोन के बकलबाड़ा थाना क्षेत्र में शासकीय पाइप चोरी के मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी पंकज परिहार पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है और अपरहण मामले में इनामी घोषित है।

अपराध की कहानी और गिरफ्तारी का तरीका

राजधानी भोपाल में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर नीतेश ठाकुर को परिचित पंकज परिहार ने भांजे की सगाई बहाने ग्वालियर लेकर गए। जहां संजय राजावत,ओम राजावत, और आकाश राजावत ने बंदूक की नोक पर मुरैना टोल नाके से ही उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद में ग्वालियर के होटल में रखा गया। फिर भिंड, उत्तर प्रदेश के पिपरौली गड़िया गांव ले जाया गया। आरोपियों ने टोल नाकों पर अपनी ही आईडी का इस्तेमाल कर पास कराए थे।

आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर ठाकुर से मारपीट की और उसकी पत्नी ऋचा गौर से 30 लाख रुपये भोपाल में वसूले। इसके बाद वे 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग करने लगे। ऋचा ने तत्काल कोलार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थीं।

साजिश का पर्दाफाश
जानकारी के अनुसार, इनाम घोषित आरोपी पंकज परिहार ने यह साजिश रची थी कि वह नीतेश ठाकुर की 25 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा जानबूझ कर खटकाने के लिए अपहरण की योजना बनाई। अक्टूबर के अंत में, नीतेश ठाकुर ने ग्वालियर में 14.77 एकड़ जमीन रुद्राक्ष बिल्डर देवेंद्र चौकसे को बेची थी। आरोपियों को इस जमीन की जानकारी पहले से थी, जिससे उन्होंने अपहरण की साजिश रची।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पंकज परिहार पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है, और उस पर इनाम घोषित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना है। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बलकबाड़ा थाना टीआई रितेश यादव ने बताया कि लगातार 4 दिन तक आरोपियों से पूछताछ कि जाएगी उसके बाद स्पष्ट किया जाएगा।

समाज में सनसनी और पुलिस का कदम
यह मामला क्षेत्र में तेजी से फैलने वाली सनसनीखेज खबर बन चुका है, जिसमें बिल्डर अपहरण और सरकारी पाइप चोरी जैसे जघन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस की तत्परता और कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से इन आरोपियों के अन्य साथी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। यह पूरा मामला न केवल अपहरण और फिरौती का है, बल्कि इसमें जमीन सौदे, साजिश, और सरकारी पाइप चोरी जैसी जघन्य अपराध भी शामिल हैं, जो क्षेत्र में अपराध की जड़ें खोलने का काम कर रहे हैं। पुलिस की सतर्कता से अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है, और जांच जारी है।