Spread the love

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने मंगलवार को कहा कि उनका देश सिंधु जल संधि को रद्द करने के भारत के फैसले को खारिज करता है और यह ”अब भी वैध, बाध्यकारी और लागू है।” भारत ने पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान के साथ 1960 की संधि को स्थगित कर दिया था। यह कदम फरवरी में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में उठाया गया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

इशार डार ने क्या कहा

‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डार ने दावा किया कि ”कोई भी पक्ष एकतरफा तौर पर ऐसी संधि के तहत अपनी जिम्मेदारियों को स्थगित या समाप्त नहीं कर सकता जिसमें ऐसा कोई प्रावधान न हो।” उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि केवल पानी के बंटवारे की व्यवस्था नहीं है, बल्कि ”क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग का एक अहम साधन” है।