बलौदाबाजार। राज्य स्थापना दिवस क़े अवसर पर ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह क़े मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों क़े द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी क़े छायाचित्र क़े समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
राज्योत्सव में पीएम आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को चश्मा वितरण, कृषि विभाग द्वारा सरसों बीज 5 किसानों को, स्वाइल हेल्थ कार्ड 5 किसानों को, मत्स्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को जाल और आइस बॉक्स का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1 हितग्राही को 2 लाख रुपये का चेकवितरित किया गया।इसके साथ ही बाढ़ राहत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस बल, नेत्रदान दाताओ के परिजन एवं देहदान करने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वागत प्रतिवेदन में जिला स्तरीय राज्योत्स्व एवं जिले की प्रगति का उल्लेख करते हुए जिले क़े विकास क़े लिये जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की मोहक प्रस्तुति-
सांस्कृतिक संध्या मे सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका पायल साहु ने अपनी सुरीली आवाज से शमा बांधा। इसके साथ ही शरद अग्रवाल एंड ग्रुप द्वारा रंग सरगम, अयान ऑन पियानो, लोक कला मंच ‘नवरंग’,लोक कला मंच ‘मया’ के कलाकारों एवं स्कूली छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन- अतिथियों ने विभागीय उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं क़े तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विभागीय प्रदर्शनी पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, समाज कलयाण, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, पशु पालन, जनसम्पर्क,स्वास्थ्य सहित करीब 20 विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाए गए।



