Spread the love

हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन

जीएस भारती 9669966562

भोपाल। शाहपुरा क्षेत्र स्थित ई-55 में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ, प्रभु भजन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सारंग परिवार द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर धार्मिक वातावरण में सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में शामिल सभी भक्तजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बताया।