Spread the love

नई दिल्‍ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्‍ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही तेजी से घट गई है। शिपिंग कंपनियां अभी भी सावधानी बरत रही हैं। इस अहम समुद्री रास्ते के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

रविवार को स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न झील के पास स्थित बर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मध्यस्थता करने वाले देशों पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल थे। बाद में दोहा ने पुष्टि की कि चार-पक्षीय बातचीत चल रही थी।