Spread the love

शाहरुख खान ने अपकमिंग मूवी ‘किंग’ का नया पोस्टर मंगलवार को जारी किया है। पोस्टर में शाहरुख के होंठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा और अंदाज में रोमांस दिख रहा है। पोस्टर से फिल्म में एक्शन और रोमांस का मेल होने के संकेत मिलते हैं।

शाहरुख खान ने अपकमिंग मूवी ‘किंग’ का नया पोस्टर मंगलवार को जारी किया है। पोस्टर में शाहरुख के होंठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा और अंदाज में रोमांस दिख रहा है। पोस्टर से फिल्म में एक्शन और रोमांस का मेल होने के संकेत मिलते हैं।

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म में शाहरुख एक नए एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। किंग की कहानी एक मेंटर और शिष्य के सफर पर आधारित है, जो कठिन परिस्थितियों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हैं।

क्रिसमस 2026 में होगी बड़ी टक्कर

किंग क्रिसमस 2026 के दौरान रिलीज होगी, जब जुमांजी, एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून 3 जैसी हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होंगी। इस कॉम्पिटिशन को देखते हुए, फिल्म के लिए बड़े थिएटर रिलीज की प्लानिंग की जा रही है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सामने आया था कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मरुधर ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीद लिए।

बता दें कि पेन मरुधर का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पुराना संबंध रहा है। कंपनी पहले जवान, डंकी, जीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्मों को रिलीज कर चुकी है।

ए.ए. फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी कंपनियों ने भी फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए बोली लगाई थी।

फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी खास बातें-

  • ‘किंग’ में शाहरुख पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म से सुहाना का थिएटर में डेब्यू होगा। इससे पहले वह ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुकी हैं।
  • साल 2023 में शाहरुख ने करीब 5 साल बाद फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। अब वह एक बार फिर शाहरुख के साथ फिल्म ‘किंग’ में काम कर रहे हैं।
  • फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नजर आएंगे। उनका किरदार काफी खतरनाक बताया जा रहा है।
  • फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ (2006) के करीब 20 साल बाद शाहरुख खान और रानी मुखर्जी फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
  • शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह साथ में छठी फिल्म होगी। दोनों ने केप टाउन में फिल्म के एक खास गाने की शूटिंग भी की थी।
  • फिल्म के गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर और सचिन-जिगर संभाल रहे हैं।