Spread the love

वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में जो कहा है, वो इसका साफ सबूत है। ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं, लेकिन हमें उन्हें थोड़ा समझदार बनाए रखना होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट Axios के साथ इंटरव्यू में यह बात कही है।

ट्रंप ने खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया, जिसने एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध को रोक दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी समर्थन के लिए इजरायल बर्बाद हो जाता और वॉशिंगटन को कभी-कभी नेतन्याहू के कदमों पर रोक लगानी पड़ती है। इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि इजरायली नेतृत्व उनके निर्देशों पर काम करता है, क्योंकि उनके बीच सम्मान का मजबूत रिश्ता है।