Spread the love

नई दिल्ली: कई ऐसे लोग हैं जो दिवाली से पहले अपने घर को खरीदना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि इस बार की दिवाली किसी किराये के मकान में नहीं बल्कि अपने खुद के घर में मनाएं। इस बीच बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमत और महंगाई के बीच उन्हें सस्ते होम लोन की जरूरत होती है।

अगर आपको भी होम लोन की जरूरत है तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां एक करोड़ रुपये के होम लोन की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही हम एक प्राइवेट यानी कि एचडीएफसी बैंक और एक सरकारी यानी कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank) के होम लोन की बात करते हैं। इस लोन को चुकाने का समय 30 वर्षों का है। आइए जानते हैं कि इन दोनों बैंकों के द्वारा सबसे सस्ता होम लोन और कम EMI पर कहां मिलेगा।

HDFC बैंक होम लोन पर सालाना कितना ब्याज लेता है?

एचडीएफसी बैंक होम लोन पर सालाना ब्याज लेता है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो आपको यह होम लोन कम से कम 7.75 फीसदी की ब्याज दर से मिल सकता है। एचडीएफसी बैंक के होम लोन का सालाना ब्याज दर 7.75 फीसदी से 13.20 फीसदी तक है।

आपको कितना सस्ता होम लोन मिलता है, यह आपकी पात्रता, क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करता है। बैंक की ये ब्याज दरें पॉलिसी रेपो रेट के आधार पर निर्धारित हैं, जिसपर 5.25% की रेपो रेट लागू है।

PNB बैंक होम लोन पर सालाना कितना ब्याज लेता है?

अब बात पंजाब नेशनल बैंक की करते हैं। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो आपको कम से कम 7.25 फीसदी की सालाना ब्याज दर से होम लोन मिलने की सुविधा होती है। पीएनबी बैंक का होम लोन सालाना 7.25 प्रतिशत से लेकर 9.15 प्रतिशत के बीच मिलता है।

आपकी पात्रता और क्रेडिट स्कोर जितनी अच्छी होगी, उतना ही सस्ता होम लोन मिल सकता है। इस बैंक की भी ये ब्याज दरें पॉलिसी रेपो रेट के आधार पर निर्धारित हैं, जिसपर 5.25% की रेपो रेट लागू है।

  1. पंजाब नेशनल बैंक से अधिकतम कितने रुपये का होम लोन मिल सकता है?
    पंजाब नेशनल बैंक से अधिकतम होम लोन की कोई सीमा नहीं है। यह आपकी पात्रता और बैंक पर निर्भर करता है।
  2. पंजाब नेशनल बैंक के होम लोन को अधिकतम कितने वर्षों में चुकाना होता है?
    पंजाब नेशनल बैंक के होम लोन को अधिकतम 30 वर्षों में चुकाना होता है। बाकी आप जितनी जल्दी चुका दें उतना फायदा होता है।
  3. पंजाब नेशनल बैंक होम लोन की ब्याज दर कितने से शुरू होती है?
    पंजाब नेशनल बैंक होम लोन की ब्याज दर कम से कम 7.25 फीसदी की ब्याज दर से शुरू होती है।
  4. एचडीएफसी बैंक होम लोन की ब्याज दर कितने से शुरू होती है?
    एचडीएफसी बैंक होम लोन की ब्याज दर 7.75% से शुरू होती है।
  5. लोन के लिए क्रेडिट स्कोर कितना मायने रखता है?
    लोन के लिए क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है। आपका यह स्कोर जितना बेहतर होगा, आपको लोन और वह भी सस्ता लोन मिलने में काफी आसानी होती है।