Spread the love

नई दिल्ली: बीजेपी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की वकालत करने को लेकर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि वह नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भड़काने के लिए फिर से पड़ोसी देश जाना चाहते हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह वही मणिशंकर अय्यर हैं जो पाकिस्तान गए थे और कहा था कि अब हमें मोदी सरकार को गिराना है और मोदी जी को हटाना है।

मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाकर फिर इंटरव्यू देना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि वह फिर से वहां जाकर एक और इंटरव्यू देना चाहते हैं। वह भारत में की जा रही रैलियों या विरोध प्रदर्शनों से ही संतुष्ट नहीं हैं। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से इनकार करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत तो है, लेकिन मुद्दों को सुलझाने की इच्छाशक्ति नहीं है।

मणिशंकर अय्यर भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान भी रैलिया करना चाहते हैं

संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि अब वह पाकिस्तान भी जाना चाहते हैं और वहां अपील करना चाहते हैं कि भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान में भी रैलियां होनी चाहिए। इसीलिए मणिशंकर अय्यर ऐसे बयान दे रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ जल्द शांति होनी चाहिए और वह ऐसे बयान देने के लिए पाकिस्तान जाना चाहते हैं।

क्या कहा था मणिशंकर अय्यर ने

श्रीनगर में पांचवें ‘हल्ला बोल’ सम्मेलन में बोलते हुए, अय्यर ने अटारी-वाघा सीमा पर बातचीत करने का सुझाव दिया था और कहा था कि पुराने मुद्दों पर बहस करना विदेश नीति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को "दोमुंहा" माना जा रहा है। उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दुनिया को बताते हैं कि यह युद्ध का दौर नहीं है, और फिर हम पाकिस्तान के साथ युद्ध करते हैं।