Spread the love

जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा ने पदयात्रा निकाली। इससे पहले दंतेश्वरी मंदिर के सामने सभा हुई। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद में वोट चोरी कर चुनाव जीता था। जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव रद्द कर दिया था।

वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने हल्बी में कहा कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा, यह पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं, बल्कि देश के लोग तय करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की तुलना लोमड़ी से और पीएम नरेंद्र मोदी को बाघ बताते हुए कहा कि देश में बाघ ही दहाड़ेगा।

मनसुख मांडविया ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सत्ता पाने के लिए देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके खिलाफ जनता खुद सड़कों पर उतरी है। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।