मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025 है। इसी पालिसी के तहत कॉटन यार्न और बेल्स बनाने वाली गुजरात की कंपनी आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड (NSE: AASTHA, BSE: 544808) ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कंपनी की योजना हाल ही में अधिगृहित फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 1.35 MW के रूफटॉप सोलर PV प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
शेयर बाजार को दी जानकारी
आस्था स्पिनटेक्स की लिस्टिंग इसी तिमाही (July 2026) हुई है। लिस्टिंग के बाद कंपनी ने फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण की जानकारी दी थी। अब नियामकीय जानकारी में बताया गया है कि राजकोट जिले के गोंडल में भरुडी स्थित फाल्कन यार्न्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 1,000 kW AC और 1,350 kW DC (1.35 MW DC) क्षमता वाला रूफटॉप सोलर PV सिस्टम लगाने के लिए गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (GEDA) से रजिस्ट्रेशन मिला है। GEDA रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2026 का है और इसे इंडस्ट्रियल/कमर्शियल कैटेगरी के लिए ‘गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी – 2025’ के तहत जारी किया गया है।
तेजी से चल रहा है काम
कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इसके मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर (MMS) की मार्किंग का काम लगभग 70% और MMS लगाने का काम लगभग 40% पूरा हो चुका है। आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दिव्यांग जसवंत पटेल के मुताबिक "GEDA रजिस्ट्रेशन पूरा होना और साइट पर काम शुरू होना फाल्कन यार्न्स में रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट में अहम पड़ाव हैं। मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और हम योजना के अनुसार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह पहल हमारे बढ़े हुए मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफ़ॉर्म के ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने की हमारी कोशिशों का हिस्सा है।"
क्या करती है कंपनी
गुजरात की यह कंपनी integrated cotton yarn and bales बनाती है। इसका गुजरात के Halvad में गिनिंग और स्पिनिंग संयंत्र है। इसमें रुई की धुनाई के साथ उससे धागे बनाए जाते हैं। साथ बी2बी कस्टमर्स के लिए वहां निंटिंग, वीविंग, डेनिम और होम टेक्सटाइल्स भी बनाए जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में फाल्कन यार्न्स का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के साथ ही इसकी स्पिनिंग क्षमता दूनी हो गई है।
क्या है शेयर का दाम
आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड का शेयर गुरुवार को बीएसई में 76.80 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह थोड़ा बढ़ कर 77.54 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 77.55 रुपये तक गया। नीचे में यह 74.72 रुपये तक आया। कारोबार की समाप्ति पर यह 76.27 रुपये यानी एक दिन पहले के मुकाबले 69 फीसदी गिर कर बंद हुआ।



