Spread the love

नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर भारतीय तट पर उतर चुका है। पिछले सप्ताह अमेरिकी कंपनी ने यह हेलिकॉप्टर भारत को सौंप दिया और दो और हेलीकॉप्टर आने वाले हैं। भारत अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा साझेदारी को लेकर अमेरिकी दूतावास ने खुशी जाहिर की है।

अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी मजबूत

अमेरिकी दूतावास ने X पर लिखा, ‘एक और MH-60R सीहॉक नेवल हेलिकॉप्टर भारत पहुंचा! लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया यह अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर पिछले हफ्ते कोच्चि में भारतीय नौसेना को सौंपा गया, और इस हफ्ते दो और हेलिकॉप्टर आएंगे। अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी को मजबूत होते देखकर बहुत खुशी हो रही है।’