Spread the love

 भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में खेल-खेल में सिलाई मशीन का आयल पी लेने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार शाम मैक्स केयर अस्पताल से सूचना मिली कि डेढ़ वर्षीय हानिया खान (पिता इमरान खान) को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया था।

परिजनों ने बताया कि बच्ची ने घर में रखा सिलाई मशीन में इस्तेमाल होने वाला आयल गलती से पी लिया था। जहरीले पदार्थ के असर से उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मामले की जांच एएसआइ सुनील बिदुआ कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि परिजन शोक में हैं, इसलिए उनके बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं