बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ’रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52 वर्ष की हैं। वह एक पटकथा लेखिका हैं और डॉक्यूमेंट्री बनाती हैं। वह दिवंगत राजकुमारी डायना की भी करीबी दोस्त रही हैं। वहीं उनके नये पति ओ’रेली 62 वर्ष के हैं।
कैमरन ओ’राइली कौन हैं?
अरबपति फाइनेंसर ओ’राइली का जन्म 28 अप्रैल 1964 को डबलिन में एंथनी कैमरन ओ’राइली के तौर पर हुआ था। उनके पास आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। उनके पिता आयरलैंड के मीडिया दिग्गज टोनी ओ’राइली थे। उनकी मां ऑस्ट्रेलियाई थीं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है। ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में अपना करियर बनाने से पहले उन्होंने गोल्डमैन सैक्स में काम किया। ऑस्ट्रेलियाई फर्म APN न्यूज एंड मीडिया में जाने से पहले उन्होंने अपने पिता की कंपनी ‘इंडिपेंडेंट न्यूज एंड मीडिया’ में दस साल बिताए। 2000 में उन्होंने वहां चीफ एग्ज़ीक्यूटिव का पद छोड़ दिया।
जेमिमा गोल्डस्मिथ से कैस हुई मुलाकात?
गोल्डस्मिथ और ओ’राइली की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी। डेटिंग शुरू करने से पहले वे कुछ समय तक दोस्त रहे। दोनों को डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाने में दिलचस्पी है। ओ’राइली ने एक एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था और वहीं दोनों की जान-पहचान हुई। शादी से पहले यह कपल एक साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करता रहा। वे अपना समय स्विट्ज़रलैंड में ओ’राइली के घर और वेस्ट लंदन में गोल्डस्मिथ के घर के बीच बांटते हैं।



