Spread the love

भोपाल, निजीकरण के विरोध में आईडीबीआई बैंक के अधिकारी और कर्मचारी दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर हैं। काम बंद रख भोपाल के एमपी नगर में उन्होंने रैली निकाली। सभा में कहा कि बैंक का निजीकरण न हो।

बैंककर्मियों के हड़ताल पर जाने से बैंक से जुड़े कामकाज ठप हो गए हैं। देशव्यापी हड़ताल में मध्य प्रदेश के बैंककर्मी भी शामिल हैं।

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर किया प्रदर्शन

हड़ताली बैंक कर्मी एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकाली और फिर सभा हुई। हड़ताली बैंककर्मियों को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का भी समर्थन है।

सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया

सभा को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और आईडीबीआई बैंक की ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी वीके शर्मा, दीपक रत्न शर्मा, विकास सिंह, नागेश पांचाल, अकांक्षा गुप्ता, गुणशेखरण, भगवान स्वरूप कुशवाहा, एमएस जयशंकर, जे पी दुबे, सत्येंद्र चौरसिया, श्रीपाद घोटनकर, एस के गुप्ता,अनंत खरे आदि ने संबोधित किया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफीसर्स एंड एम्प्लाईज के प्रवक्ता अनिल परमार ने बताया कि सभी बैंककर्मी दो दिन तक हड़ताल हैं। इस दौरान रैली और सभा भी की गई।

वक्ता बोले-यह जनहित के विरुद्ध

यूनियन के शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक धन एवं एलआईसी के निवेश से पुनर्जीवित आईडीबीआई बैंक का निजीकरण जनहित के विरुद्ध है। बैंक की परिसंपत्तियों और सार्वजनिक निवेश की रक्षा करना आवश्यक है। संगठन ने केंद्र सरकार से आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल रद्द करने और बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के स्वरूप को बनाए रखने की मांग की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं किए जाने की स्थिति में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रवक्ता अनिल परमार ने बताया कि मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।