Spread the love

मुंबई: आप म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) की तालाश में रहते हैं तो आपके लिए निवेश का एक मौका है। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट एक्टिव FOF का एनएफओ लॉन्च किया है। यह एक ओपन-एंडेड ‘फंड ऑफ फंड्स’ स्कीम है जो मुख्य रूप से एक्टिव इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम, डेट-ओरिएंटेड स्कीम और गोल्ड ETF/सिल्वर ETF की यूनिट्स में निवेश करती है।

एनएफओ में कब तक होगा निवेश

ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट एक्टिव FOF निवेश के लिए खुल गया है। निवेशक इसमें आगामी 14 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। उसके बाद यह बंद हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यह स्कीम मौजूदा बाजार की स्थितियों, वैल्यूएशन संकेतों और मैक्रो-इकोनॉमिक ट्रेंड्स के आधार पर इन एसेट क्लास में अपना एक्सपोजर एडजस्ट करेगी।

एक में कई फायदे

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के ED और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) एस. नरेन का कहना है "अलग-अलग एसेट क्लास आर्थिक और मार्केट साइकल के दौरान अलग-अलग तरह से परफॉर्म करते हैं, इसलिए अनुशासित एसेट एलोकेशन लंबे समय के निवेश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है। ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट एक्टिव फंड ऑफ फंड (FOF) एक ही पोर्टफोलियो में एक्टिव इक्विटी, डेट और गोल्ड ETF/सिल्वर ETF को एक साथ लाता है। साथ ही मार्केट की स्थितियों के बदलने पर एलोकेशन को एक्टिव रूप से एडजस्ट करने के लिए हमारे खास वैल्यूएशन और मैक्रो-इकोनॉमिक मॉडल का इस्तेमाल करता है। इसका मकसद निवेशकों को एक व्यवस्थित और रिसर्च-आधारित निवेश प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न एसेट क्लास में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने में मदद करना है, जिससे निवेश का अनुभव अधिक सुसंगत बन सके।"

कैसे होता है अलोकेशन

नरेन का कहना है कि इकोनॉमिक साइकल, महंगाई, ब्याज दरों और मार्केट के मूड के आधार पर अलग-अलग एसेट क्लास का परफॉर्मेंस अलग-अलग होता है। यह स्कीम यह अनुमान लगाने की कोशिश नहीं करती कि अगली बार कौन-सी एसेट क्लास बेहतर परफॉर्मेंस देगी। बल्कि यह इक्विटी, डेट और गोल्ड ETF/सिल्वर ETF में उनकी तुलनात्मक आकर्षकता के आधार पर निवेश का अलोकेशन करती है।

डायवर्सिफिकेशन कैसे होता है

  • यह स्कीम तीन अलग-अलग पोर्टफोलियो उद्देश्यों को मिलाती है
  • लंबे समय में संपत्ति बनाने की क्षमता के लिए इक्विटी का चयन
  • काफी हद तक स्थिर आय के लिए डेट स्कीमों का चयन
  • डायवर्सिफिकेशन और महंगाई से संभावित बचाव के लिए सोना और चांदी में निवेश

कितना हिस्सा कहां जाएगा?

  • इस फंड के पोर्टफोलियो एलोकेशन फ्रेमवर्क में ये शामिल हैं
  • एक्टिव इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम की यूनिट्स में 30–80%
  • एक्टिव डेट-ओरिएंटेड स्कीम की यूनिट्स में 10–60%
  • गोल्ड ETF और/या सिल्वर ETF में 10–30%

निवेश की शुरुआत कितनी राशि से

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के इस एनएफओ में कम से कम 1,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। इससे ऊपर इसके गुणक में निवेश होगा। इसके विकल्प में डायरेक्ट प्लान और रेगुलर प्लान शामिल हैं।