नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली गाड़ी पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए लोगों को सुरक्षित उनके मंजिल तक पहुंचाती है। शहर की सड़कों से लेकर महानगर की गलियों तक ई-रिक्शा काफी इस्तेमाल किया जाता है।
इस बीच आय दिन इसकी खरीदारी की मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर किसी को ई-रिक्शा खरीदना है तो क्या इसके लिए लोन मिल सकता है? अगर हां, तो इसके लिए क्या करना होगा? आइए जानते हैं कि ई-रिक्शा खरीदने के लिए लोन की आवेदन प्रक्रिया क्या है। इसके साथ ही इसके लिए पात्रता, दस्तावेज समेत अन्य जरूरी जानकारी को भी जानेंगे।
ई-रिक्शा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
आप ई-रिक्शा लोन के लिए पहले ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं, लेकिन इसकी खरीदारी के लिए या आवेदन के लिए आप नजदीकी कंपनी या एजेंसी में जाकर ई-रिक्शा को देखकर आराम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस मामले में ई-रिक्शा एजेंसी पर जाकर इसकी खरीद करना ही अच्छा माना जाता है। अब आइए जानते हैं कि इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है…
- सबसे पहले आप संबंधित डीलरशिप/एजेंसी पर जाएं, जहां से आपको ई-रिक्शा लेना है।
- यहां अपनी पसंद का ई-रिक्शा चुनें और उसकी विशेषता के साथ कीमत को जानें।
- अब आप लोन के लिए फाइनेंस पार्टनर का चुनें। आमतौर पर ये वहीं एजेंसी पर ही मिल जाते हैं, जो अलग-अलग बैंकों के होते हैं।
- वहां अपना क्रेडिट स्कोर समेत अन्य दस्तावेज और जानकारी दें।
- उसके बाद संबंधित फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी आपकी लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
- सबकुछ सही रहा तो आपके लोन की मंजूरी मिल जाएगी। इसमें मुश्किल से आधे से एक घंटा का समय लग सकता है।
- उसके बाद आप कुछ रुपयों का डाउन पेमेंट (कुछ पैसे जमा करके) करके लोन की राशि पर ई-रिक्शा को खरीद सकते हैं।
क्या ई-रिक्शा के लिए सरकारी लोन की व्यवस्था है?
हां, ई-रिक्शा के लिए सरकारी लोन की भी व्यवस्था है। आप पीएम-ई-ड्राइव के जरिए इसके लिए लोन ले सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य ही देश में प्रदूषण को कम करना और इलेक्ट्रिक वाहनों (जैसे तिपहिया-ई-रिक्शा आदि) को बढ़ावा देना है। इसपर आपको ई-रिक्शा की कीमत का 90 फीसदी तक का लोन मिल सकता है। वहीं, सब्सिडी का भी आप फायदा उठा सकते हैं।
ई-रिक्शा कितने का आ रहा है?
ई-रिक्शा कितने का आ रहा है, यह संबंधित कंपनी पर निर्भर करता है। आमतौर पर 1.15 लाख रुपये से इसकी कीमत की शुरुआत होती है। बजाज कंपनी की यह गाड़ी 1.91 लाख रुपये की कीमत से शुरू होती है। महिंद्रा ट्रियो यारी की कीमत 2 लाख रुपये के पार है। ऐसे ही अलग-अलग कंपनियों के ई-रिक्शा की कीमत अलग-अलग है। कुछ कंपनियां लाख रुपये में भी ई-रिक्शा की सुविधा देती हैं।
ई-रिक्शा लोन के लिए पात्रता क्या है?
- सबसे पहले आप भारतीय होने चाहिए।
- आपकी उम्र 18 से 65 के बीच हो।
- इनकम का कोई निश्चित स्रोत हो।
- लोन के लिए क्रेडिट स्कोर 700 या उससे ऊपर हो।
- आपके पास बैंक खाता हो।
ई-रिक्शा लोन के लिए दस्तावेज क्या चाहिए?
ई-रिक्शा लोन के लिए दस्तावेज में पहचान प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो समेत अन्य कागजात शामिल हैं।
- ई-रिक्शा कितने का आ रहा है?
ई-रिक्शा की कीमत करीब 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। - PM e-Drive से ई रिक्शा के लिए कितना लोन मिल जाएगा?
PM e-Drive से ई रिक्शा के लिए ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी तक लोन मिल सकता है। - क्या PM e-Drive पर सब्सिडी भी मिलती है?
हां, PM e-Drive पर सब्सिडी भी मिलती है। - PM e-Drive में इलेक्ट्रिक तीन पहिया के लिए अधिकतम कितनी सब्सिडी मिल सकती है?
PM e-Drive में इलेक्ट्रिक तीन पहिया के लिए अधिकतम 12,500 तक की सब्सिडी मिल सकती है। - ई-रिक्शा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
ई-रिक्शा लोन के लिए आप संबंधित एजेंसी में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।



