Spread the love

नई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिस्कुट बनाने वाली कंपनी एसएजे फूड प्रोडक्ट्स को कंपनी को नोटिस जारी किया है। अथॉरिटी ने एक ग्राहक की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। शिकायत में कहा गया था कि कंपनी अपने ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट के 100 फीसदी आटे से बने होने का दावा करती है लेकिन इनग्रेडिएंट्स लिस्ट में 72.33% आटे की बात कही गई है। इसलिए कंपनी का यह दावा ग्राहकों को गुमराह करने वाला है।

एफएसएसएआई ने कंपनी को सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। अथॉरिटी का कहना है कि कंपनी के कई दावे ग्राहकों को गुमराह करने वाले हैं। मसलन नो एडेड शुगर वाला दावा भ्रामक है क्योंकि प्रोडक्ट में माल्टोडेक्सट्रिन और ग्लूकोज सिरप सॉलिड मिलाया गया है। इसी तरह 100% आटा वाला दावा भी गुमराह करने वाला है क्योंकि प्रोडक्ट में अन्य सामग्री और एडिटिव्स भी शामिल हैं।