Spread the love

पीथमपुर के सेक्टर तीन स्थित औद्योगिक क्षेत्र के एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कुछ कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।