नई दिल्ली: फुटबॉल विश्व कप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यूरोप के छोटे से देश नॉर्वे ने प्री-क्वार्टरफाइनल में पांच बार के चैंपियन ब्राजील को हराकर तहलका मचा दिया है। नॉर्वे की टीम पहली बार फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। महज 56 लाख की आबादी वाले देश नॉर्वे की गिनती दुनिया के सबसे अमीर देशों में होता है। यह मानव सूचकांक इंडेक्स में टॉप पर रहने वाले देशों में है। आखिर कहां से होती है नॉर्वे की कमाई?
कहां से होती है कमाई?
नॉर्वे की कमाई का सबसे बड़ा जरिया नॉर्थ सी से निकलने वाला तेल और गैस है। नॉर्वे यूरोप में तेल और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। देश के कुल निर्यात में पेट्रोलियम सेक्टर का हिस्सा 40% से ज्यादा है। नॉर्वे से ज्यादातर निर्यात यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और नीदरलैंड को होता है। नॉर्वे दुनिया में प्राकृतिक गैस का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। देश में रोजाना लगभग 2 मिलियन बैरल का उत्पादन होता है। नॉर्वे दुनिया में कच्चे तेल का 12वां सबसे बड़ा तेल उत्पादक है।



