Spread the love

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में डायरेक्ट निवेश की तुलना में म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना हमेशा से कम जोखिम वाला माना गया है। लंबे समय के लिए अगर कोई म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी के जरिए पैसे जमा करता है तो उसे अच्छा-खासा रिटर्न मिल सकता है। म्यूचुअल फंड्स में दो तरीकों से निवेश होता है, एक एसआईपी और दूसरा लमसम माध्यम से।

उदाहरण के लिए एसआईपी (Systematic Investment Plan) में हर महीने में एक तय राशि का निवेश किया जाता है, जबकि लमसम (Lumpsum) में एक बार में ही यानी एकमुश्त राशि का निवेश किया जाता है। हम यहां टॉप 5 इक्विटी आधारित ऐसे एसआईपी फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पात्र निवेशकों को 24.4 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इन फंड्स ने ये रिटर्न बीते 10 वर्षों में दिया है, जिसमें कम से कम निवेश 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का है। रिटर्न के आंकड़े 19 अगस्त 2026 तक के हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं…

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड (Nippon India Growth Mid Cap Fund) की बात करें तो इसमें निवेश की शुरुआत सिर्फ 100 रुपये की एसआईपी से किया जा सकता है। 19 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, इस फंड ने बीते 10 वर्षों में 20.1 फीसदी का रिटर्न दिया है। 26 अगस्त 2026 के अनुसार, इसका NAV(Net Asset Value) 5064.0809 रुपया है।

क्वांट ELSS टैक्स सेवर फंड

क्वांट ELSS टैक्स सेवर फंड (Quant ELSS Tax Saver Fund) की बात करें तो इसने बीते 10 वर्षों में 20.1 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस म्यूचुअल फंड में आप कम से कम 500 रुपये से एसआईपी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। 26 अगस्त 2026 के आंकड़ों के अनुसार, इसका फिलहाल का NAV 465.4646 रुपये का है।

इनवेस्को इंडिया मिड कैप फंड

इनवेस्को इंडिया मिड कैप फंड (Invesco India Mid Cap Fund) ने भी बीते 10 वर्षों में अपने पात्र निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इसने पिछले 10 सालों में 20.4 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस फंड में आप केवल 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसका करंट एनएवी 246.11 रुपये (26 अगस्त 2026 तक) का है।

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड (Nippon India Small Cap Fund) बीते 10 वर्षों में रिटर्न देने के मामले पर टॉप 5 में दूसरे स्थान पर आता है। इसने अपने पात्र निवेशकों को 21.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड में निवेश की शुरुआत करने के लिए कम से कम 5000 रुपये की जरूरत होती है। मतलब कि अगर आप निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड में निवेश की शुरुआत करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए आपको निवेश की शुरुआत कम से कम 5 हजार रुपये से करनी होगी। बाकी अधिकतम आप कितना भी निवेश कर सकते हैं।

क्वांट स्मॉल कैप फंड

क्वांट स्मॉल कैप फंड (Quant Small Cap Fund) बीते 10 वर्षों में रिटर्न देने के मामले पर टॉप 5 में पहले स्थान पर आता है। इस फंड में निवेश की शुरुआत के लिए न्यूनतम राशि 5000 रुपये है। बीते 10 वर्षों में इसने अपने पात्र निवेशकों को 24.4 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका करंट NAV 319.7871 रुपये (26 अगस्त 2026 तक) है।