Spread the love

नई दिल्ली: अगर आप नौकरीपेशा हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मेंबर हैं तो पीएफ बैलेंस से लेकर क्लेम स्टेटस तक की जानकारी वॉट्सऐप (WhatsApp) पर जान पाएंगे। इसके लिए आपको सिर्फ ‘Hello’ लिखकर एक मैसेज करना होगा। इसके बाद पूरी जानकारी आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर होगी। यह सर्विस हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

दरअसल, ईपीएफओ अपने सदस्यों तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को आसान बनाने के लिए जल्द ही लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अपनी नई सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है। बिजनेस टुडे के मुताबिक इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य सब्सक्राइबर्स को बिना किसी परेशानी के तुरंत पीएफ बैलेंस देखने, आखिरी पांच ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री जानने और क्लेम स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा देना है।

इन योजनाओं में भी मिलेगी मदद

वॉट्सऐप सपोर्ट सर्विस का फायदा उन सदस्यों को भी मिलेगा जो प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत पात्र हैं, लेकिन उनके कुछ काम अधूरे हैं। इनमें यूआईडीएआई (UIDAI) की फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के लिए वेरिफिकेशन पूरा न होना और बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) का इनेबल न होना शामिल है। ऐसे सदस्य भी अब वॉट्सऐप के जरिए जरूरी सपोर्ट और गाइडेंस हासिल कर सकेंगे।