जुलाई माह में राजधानी से देश के विभिन्न शहरों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1,16,123 रही। वहीं जून माह में यह संख्या 1,36,675 थी। यानी जुलाई में जून के मुकाबले 20,552 यात्री घटे हैं।
हालांकि जुलाई में एयरक्राफ्ट मूवमेंट बढ़ा है, लेकिन यात्री संख्या कम हुई है। इससे यह साफ हुआ है कि उड़ानों में पैसेंजर लोड कम हो रहा है।
कई उड़ानें बंद
समर सीजन के बीच गोवा, लखनऊ और प्रयागराज की उड़ानें बंद कर दी गई थीं। इसके अलावा इंडिगो( Indigo flight) ने दिल्ली की एक उड़ान कम(Delhi flight reduced) कर दी है, जबकि बेंगलुरू की एक उड़ान के फेरे घटाए गए हैं।
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक, जून, जुलाई और अगस्त में अपेक्षाकृत कम यात्री सफर करते हैं। मानसून के बाद यात्री संख्या बढ़ने की संभावना है।
यात्रियों की संख्या और विमानों के फेरे
| माह | वर्ष | यात्री संख्या | विमानों के फेरे |
| अप्रैल | 2025 | 1,34,560 | 1014
| मई | 2025 | 1,40,621 | 1366
| जून | 2025 | 1,36,675 | 1093
| जुलाई | 2025 | 1,16,123 | 1106



