Spread the love

‘पंचायत’ सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं। हाल ही में एक इवेंट में पीएम नरेंद्र मोदी ने पंचायत के बिनोद से मिलकर फैंस का दिल जीत लिया। यहां तक कि उन्होंने मजाक में सीरीज का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोल डाला। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग बिनोद को फिर से याद कर रहे हैं।

एक न्यूज चैनल के हालिया इवेंट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पंचायत’ के बिनोद यानी एक्टर अशोक पाठक से मुलाकात की। उनके साथ बनराकस यानी भूषण शर्मा भी थे। दोनों ने पीएम से मुलाकात की और मोदी ने हाथ मिलाते ही भूषण से पूछा कि ‘बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता है।’ बस इसी बात पर फैंस खुश हुए जा रहे हैं। वो कमेंट सेक्शन में फिर से बिनोद की तारीफ कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने बिनोद से की मुलाकात

पीएम मोदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। फैंस में से एक ने कमेंट किया- ये कोलैब हमेशा याद रहेगा। एक ने कहा- छा गया बिनोद। एक ने कहा- थिएटर आर्टिस्ट की असली जीत। एख फैन ने लिखा- फुलेरा के वर्तमान प्रधान जी की भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री जी के साथ शिष्टाचार भेंट। एक ने लिखा- देख रहा है बिनोद, प्रधानमंत्री जी हमसे कैसे मिल रहे है। एक ने कहा- सचिव जी, अब तो आपकी सेटिंग फिक्स है। कुछ फैंस ये मोमेंट देख भावुक हो गए।

अशोक पाठक को रंग के कारण रिजेक्शन

एक घटना को याद करते हुए अशोक पाठक ने इंडिया टुडे को बताया था, ‘मैं फिल्म का नाम तो नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन वह एक बड़े बजट की फिल्म थी। मेरा ऑडिशन हो चुका था और उस प्रोजेक्ट में मेरा रोल काफी अहम था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन मुझे फाइनल कॉल नहीं मिल रहा था। मैं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से मिल चुका था, लेकिन लगभग एक हफ़्ते तक किसी ने मुझे फोन नहीं किया। मुझे लगा कि शायद उस रोल के लिए लुक को लेकर कोई जरूरत हो, हो सकता है कि मामला पोस्टर से जुड़ा हो।’

अशोक पाठक फिल्म में भी दिखे

‘पंचायत’ सीजन 4 के अलावा, अशोक पाठक हाल ही में राधिका आप्टे के साथ मशहूर फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ में भी नजर आए थे। वह 2026 में आने वाले ‘पंचायत’ सीजन 5 में विनोद (बिनोद) का अपना किरदार फिर से निभाएंगे।