Spread the love

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह सिद्धार्थ के करियर की बतौर सोलो लीड सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्‍म बनी, वहीं अब 5वें दिन मंगलवार को इसकी कमाई में उछाल आया है। दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन में बनी यह फैंटेसी-एक्शन फिल्म पांच दिनों में देश में ₹53 करोड़ की ग्रॉस कमाई के पार जा चुकी है। फिल्‍म को सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स और खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में शानदार रिस्‍पॉन्‍स मिला है। दूसरी ओर, नानी की ‘द पैराडाइज’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है। लेकिन यह ₹150Cr पार जा चुकी है। वीकडेज में मार्वल की ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ की कमाई में भी ग‍िरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस सुपरहीरो फिल्‍म ने री-रिलीज होने के बावजूद 5 दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹839 करोड़ से अध‍िक का ग्रॉस बिजनस कर लिया है।

The Vvaan बिहार के बिहटा में वनदेवी मंदिर की पौराण‍िक कहानी को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्‍म में छठ पूजा का खास सीक्‍वेंस है, जिसको लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दर्शकों की दिलचस्‍पी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्‍वीरें आई हैं, जहां दर्शक सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर के बाहर चप्‍पल उतारकर फिल्‍म देखने जा रहे हैं। ‘द वन’ ने पहले वीकेंड में ₹33.60 करोड़ की नेट कमाई की थी, जिससे सिद्धार्थ की ‘परम सुंदरी’ (₹26.75 करोड़) का रिकॉर्ड टूटा।

The Vvan बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, पांचवें दिन ‘द वन’ ने देश में 7162 शोज में ₹6.00 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में फिल्‍म ने ₹5.25 करोड़ का बिजनस किया था। भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर अब The Vvaan का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹53.45 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹44.85 करोड़ हो गया है। मंगलवार को सिनेमाघरों में औसतन 31.0% ऑक्‍यूपेंसी दर्ज की गई है, जो वीकडेज के लिहाज से बहुत बेहतर है।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹8.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार- ₹11.25 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹14.35 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹5.25 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹6.00 करोड़
  • ‘द वन’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्‍शन

    विदेशों में ‘द वन’ औसत कारोबार कर रही है। पांच दिनों में इसकी कुल विदेशी कमाई ₹4.50 करोड़ है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर इसने वर्ल्डवाइड ₹57.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। अच्‍छी बात यह है कि ‘द वन’ का बजट ₹80 करोड़ के आसपास है। ऐसे में इसके पास दूसरे वीकेंड तक अपनी लागत निकालने का मौका है। हालांकि, आगे शुक्रवार को अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन‘ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में ‘द वन’ के लिए आगे मुश्‍क‍िल बढ़ने वाली है।


  • ‘द पैराडाइज’ कलेक्‍शन: देश में ₹101 करोड़, वर्ल्‍डवाइड ₹150Cr पार

    दूसरी ओर, तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की ‘द पैराडाइज‘ को नेगेटिव रिव्‍यूज से लगातार झटका मिल रहा है। ओपनिंग डे पर दमदार ₹34.65 करोड़ की कमाई के बाद, अब 5वें दिन 5772 शोज और तीन भाषाओं के बावजूद फिल्‍म ने महज ₹4.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। नानी खुद इसमें खामियों को स्‍वीकार कर चुके हैं। हालांकि, यह फिल्‍म भारत में ₹120.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹101.50 करोड़ की नेट कमाई कर चुकी है। लेकिन असल चिंता इसका ₹200 करोड़ का बजट है। विदेशों में पांच दिनों में ₹30.50 करोड़ की कमाई है। इस तरह वर्ल्‍डवाइड ₹150.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन हो चुका है।

  • पेड प्रीमियर, रविवार- ₹11.60 करोड़
  • पहला दिन, गुरुवार- ₹34.65 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार- ₹14.90 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार- ₹15.25 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार- ₹15.70 करोड़
  • पांचवां दिन, सोमवार- ₹5.00 करोड़
  • छठा दिन, मंगलवार- ₹4.40 करोड़
  • ‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

    साल 2019 की ब्‍लॉकबस्‍टर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की री-रिलीज ‘एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर’ पर मार्वल के फैंस का खूब प्‍यार बरस रहा है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में दोबारा उतरी इस फिल्‍म ने मंगलवार को 5वें दिन भारत में 3585 शोज से ₹2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इससे अब तक भारत में यह फिल्‍म ₹27.30 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। मजेदार बात यह है कि पांच दिनों में इस री-रिलीज फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड $87507078 यानी ₹839.19 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

    पहला दिन, शुक्रवार- ₹7.25 करोड़

    दिन दूसरा, शनिवार- ₹7.65 करोड़

    तीसरा दिन, रविवार- ₹7.55 करोड़

    चौथा दिन, सोमवार- ₹2.35 करोड़

    पांचवां दिन, मंगलवार- ₹2.50 करोड़