नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के बीमा तक। इस दौरान लोग सस्ते प्रीमियम में बंपर पैसे वाले बीमा की ओर रुख अधिक करते हैं। इस बीच हम 3 करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस की बात कर रहे हैं।
टर्म इंश्योरेंस जिसमें कम प्रीमियम पर अच्छा-खासा पैसा या जीवन बीमा कवर की सुविधा मिलती है। यह बीमा एक शुद्ध जीवन बीमा प्लान है। टर्म इंश्योरेंस में बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद बीमा की पूरी राशि उसके नॉमिनी को दे दी जाती है। आइए अब जानते हैं कि 3 करोड़ रुपये के बीमा के लिए कौन सा प्लान है और हर महीने आपको कितने रुपये का प्रीमियम भरना होगा।
3 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस के लिए कितना प्रीमियम?
अब हम 3 करोड़ रुपये के लिए टर्म इंश्योरेंस पर लगने वाले मासिक प्रीमियम की बात करेंगे। इसके लिए हम PNB Metlife Life Insurance के प्लान के बारे में जानेंगे। पीएनबी मेटलाइफ देश की एक इंश्योरेंस कंपनी है। यह कई प्रकार की बीमा सुविधा देती है। इनमें से एक सुविधा 3 करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस की भी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आप जितनी जल्दी यानी कि कम उम्र में बीमा लेते हैं, उतना ही कम आपको प्रीमियम भरना होता है।
टर्म इंश्योरेंस के बड़े फायदे क्या हैं?
- अलग-अलग कंपनियों के द्वारा दिए जा रहे टर्म इंश्योरेंस के अपने-अपने फायदे होते हैं। हम यहां कुछ ऐसे फायदे बता रहे है, जो लगभग सभी में हो सकते हैं।
- कम उम्र में कम प्रीमियम पर बड़ा जीवन बीमा कवर
- आपके परिवार को आर्थिक और वित्तीय सुरक्षा
- कर्ज लेने की जरूरत नहीं
- प्रीमियम भरने पर 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ
- गंभीर बीमारियों में नियम के तहत अतिरिक्त सुरक्षा
- बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद मिलने वाली जीवन राशि इनकम टैक्स नियम के तहत टैक्स फ्री
टर्म इंश्योरेंस के फायदे और नुकसान
- सम एश्योर्ड क्या होता है?
सम एश्योर्ड किसी भी बीमा की अधिकतम राशि होती है, जो तय नियमानुसार पात्र लोगों को समय पर मिलती है। - 20 रुपये वाला बीमा कौन सा है?
20 रुपये वाला बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) है। - 1 साल का इंश्योरेंस कितने रुपए का होता है?
1 साल का इंश्योरेंस कितने रुपए का होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का बीमा ले रहे हैं। - एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम कितना होता है?
एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम संबंधित कंपनी और बीमित व्यक्ति पर निर्भर करता है। - 436 रुपये वाला बीमा कौन सा है?
436 रुपये वाला बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है।



