Spread the love

मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर दे रही है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 17 जून (बुधवार) तय किया है। कंपनी ने बोनस इश्यू का रेशियो 1:3 तय किया है। कंपनी के इस फैसले को शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी है।

शेयर बाजार को बताया

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके शेयरधारकों ने 7 जून को ई-वोटिंग के माध्यम से पोस्टल बैलट द्वारा बोनस शेयरों के इश्यू को अनुमोदित कर दिया है। जिन शेयरधारक के पास रिकॉर्ड तिथि पर कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेगा।