सहायक संचालक एम. एच. सैफी फी पर सरकारी जमीन से कोपरा खोदने का मामला , एम. एच. सैफी कुठार में सहायक संचालक के पद पर पदस्त है
जीएस भारती 9669966562
भोपाल। शासकीय सब्जी बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र कुठार में सहायक संचालक एम. एच. सेफी पर सरकारी भूमि (प्रक्षेत्र कुठार) से जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रूप से कोपरा खोदकर अपनी निजी कृषि भूमि में उपयोग करने का गंभीर आरोप लगा है।स्थानीय निवासी राजमल मीना ने ‘ खबर भारत की टीम ‘ को बताया, “एम. एच. सेफी सरकारी जमीन का कोपरा खोदकर अपनी निजी खेतों पर ले जाते हैं और सरकारी मशीनरी का भी निजी खेती के लिए दुरुपयोग करते हैं। मेरे पास इसकी सभी साक्ष्य मौजूद हैं।”
कुठार प्रक्षेत्र में सैफी के प्रभार वाली सरकारी जमीन की खुदाई का स्थान

यह फोटो प्रक्षेत्र की उस सरकारी भूमि को दर्शाता है, जहां से कथित रूप से कोपरा खोदा गया।
सहायक संचालक सैफी से संपर्क करने पर उन्होंने सफाई दी, “मैं प्रभार में हूं, लेकिन दस-बारह दिन में एक बार ही जाता हूं। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। मेरी निजी भूमि पर सरकारी मशीनरी का होना कोई गलत नहीं है।”
विभाग का ट्रैक्टर सैफी की निजी भूमि में कार्यरत

यह फोटो उसी ट्रैक्टर को दिखाता है जो सरकारी विभाग का है, लेकिन सैफी की निजी खेती में काम करता देखा गया।
संयुक्त संचालक जय माला सिंह ने कहा, “इस मामले की जानकारी मुझे आपके माध्यम से ही मिली है। मैं पूरी जांच कराऊंगी, उसके बाद ही कुछ बता पाऊंगी।”
स्थानीय लोगों में सरकारी संसाधनों के निजी उपयोग को लेकर भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन और मनमानी का प्रतीक है। यदि विभाग ने शीघ्र निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की, तो उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी।



