लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर जवाब दें। इस पर बीजेपी सांसदों का कहना है कि गृह मंत्री सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी अब भाग रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अपने X हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है- लोकतंत्र प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता देता है, तो उत्तर सुनने का दायित्व भी निर्धारित करता है। माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विद्यार्थियों से जुड़े विषय पर सदन में विस्तारपूर्वक अपना पक्ष रखने के लिए पूर्णतः तैयार हैं। कांग्रेस और समूचे विपक्ष से अपेक्षा है कि तथ्यों का सामना करे, सदन की गरिमा बनाए रखे और उत्तर को पूरा सुने। लोकतंत्र में बहस से प्रतिष्ठा बढ़ती है, भागने से नहीं।



