भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक कि फिल्म स्टार्स तक उनके फैन थे, जिनमें से एक अल्लू अर्जुन भी हैं। उन्हें तो श्रीदेवी पर इस कदर क्रश था कि जब एक्ट्रेस की शादी हुई थी, तो वह पूरे दिन फूट-फूटकर रोते रहे थे। ‘पुष्पा’ स्टार ने एक बार खुद इस बारे में बताया था।
अल्लू अर्जुन को श्रीदेवी पर बचपन से ही क्रश था। एक्टर ने बताया था कि जब 2 जून, 1996 को श्रीदेवी ने फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी की, तो उन्हें इतना दुख हुआ कि वह पूरे दिन रोते रहे।
श्रीदेवी की शादी पर बोले थे अल्लू अर्जुन
इस बारे में अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे श्रीदेवी पर बहुत क्रश था। मैं उन्हें इतना पसंद करता था कि मुझे उनके जैसा कोई और नहीं दिखता था। जब मुझे पता चला कि उन्होंने बोनी कपूर से शादी कर ली है, तो मैं पूरे दिन रोया। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था।’
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी, एक साल छुपाई बात, प्रेग्नेंसी से खुलासा
श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 1996 में शिरडी में शादी की थी। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए, जिसमें सिर्फ उनके करीबी और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। शादी की बात कई महीनों तक छिपी रही और इसके बारे में लोगों को जनवरी 1997 में पता चला, जब श्रीदेवी प्रेगनेंट थीं और पहली बेटी जान्हवी को जन्म देने वाली थीं। उस समय बॉलीवुड में यह शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि जब श्रीदेवी और बोनी कपूर का रिश्ता शुरू हुआ था, तब बोनी पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना शौरी था।
श्रीदेवी को लेकर सीरियस थे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने बताया था कि उस समय उनकी उम्र के कई लड़कों के लिए श्रीदेवी भले ही ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी थीं, लेकिन उनके लिए यह एक गहरी पसंद थी। वह श्रीदेवी को लेकर बेहद सीरियस थे। इसीलिए जब श्रीदेवी की शादी हुई, तो वह बुरी तरह टूट गए थे।
अल्लू अर्जुन की पत्नी और बच्चे
अल्लू अर्जुन ने फिर स्नेहा रेड्डी से शादी कर ली, और अब दो बच्चों के पिता हैं। वहीं, श्रीदेवी की बात करें, तो उनका साल 2018 में निधन हो गया था। उनकी मौत दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। अपने करियर में उन्होंने 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया और करोड़ों रुपये फीस लेती थीं।



