भोपाल। भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज के मामले में निलंबित दो तत्कालीन प्रभारी चीफ इंजीनियर सहित सात लोगों को 11 माह बाद बहाल कर दिया गया है। इन्हें 23 जून 2025 को निलंबित किया गया था। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री राकेश सिंह ने इन इंजीनियरिंग की बहाली को मंजूरी दे दी है।
हालांकि इनकी विभागीय जांच चलेगी और जांच पूरी होने के बाद इन इंजीनियरों पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बहाली के बाद इन सभी इंजीनियरों को प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया जाएगा।
इन्हें किया था निलंबित
प्रभारी कार्यपालन यंत्री शबाना रज्जाक, सहायक यंत्री शानुल सक्सेना, प्रभारी मुख्य अभियंता संजय खांडे, उप यंत्री उमाशंकर मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी रवि शुक्ला प्रभारी मुख्य अभियंता जीपी वर्मा, जावेद शकील तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री (सेवानिवृत्त), एमपी सिंह प्रभारी अधीक्षण यंत्री (सेवानिवृत्त)।



