‘धमाल 4’ का धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी गुदगुदाने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा हैं। साथ में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, रवि किशन और विजय पाटकर भी हैं। इस बार अजय देवगन और उनकी टीम सोने यानी गोल्ड की तलाश में निकली है।
‘धमाल 4’ का ट्रेलर काफी हंसाने वाला है। इसमें ऐसे ट्विस्ट और पलों की भरमार है, जहां देख हंसी छूट जाएगी और हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाएगा। जबरदस्त पंच हैं, जो हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ‘धमाल 4’ का ऐलान साल 2024 में किया गया था। शूटिंग मुंबई और गोवा के अलावा कई लोकेशंस पर की गई है।
‘धमाल 4’ के ट्रेलर में क्या है?
‘धमाल 4’ के ट्रेलर के ओपनिंग सीन में ही उपेंद्र लिमये के किरदार को एक पहाड़ी से लटके हुए दिखाया जाता है। उससे रितेश देशमुख बोलते हैं- शैतान सिंह के खजाने का एड्रेस जरा जो से बोलो बे। इस पर उपेंद्र लिमये बोलते हैं- खजाना भूल जाओ। तो अरशद वारसी बोलते हैं- किसी से लिया हुआ लोन है, जो भूल जाएं। फिर अजय देवगन कहते हैं- जोर से बोल, जोर से बोल। लेकिन उपेंद्र लिमये सिर्फ इतना ही बोल पाते हैं कि M के नीचे और फिर खाई में गिर जाते हैं। फिर इसके बाद शुरू होती है जबरदस्त कॉमेडी, खजाने की खोज और लाफ्टर राइड।
कहां छुपा है खजाना?
जहां ‘धमाल’ में खजाना W बने साइन के नीचे छुपा था, वहीं अब ‘धमाल 4’ में खजाना M के नीचे छुपा है। इस खजाने के बीच आदि और मानव के अलावा लल्लन यानी रितेश देशमुख के साथ-साथ अजय देवगन और उनकी टोली भी पड़ी है।
‘धमाल’ फ्रैंचाइज की अब तक आई फिल्में
‘धमाल’ फ्रैंचाइज की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इसके बाद 2011 में सीक्वल ‘डबल धमाल’ आया, फिर 2019 में ‘टोटल धमाल’ आई। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं, और अब ‘धमाल 4’ तैयार है।
‘धमाल 4’ की रिलीज डेट
यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। पहले यह 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि इसमें वरुण धवन, आशुतोष राणा, राजपाल यादव और वरुण शर्मा भी होंगे। साथ ही खबर है कि श्रद्धा कपूर भी ‘धमाल 4’ का हिस्सा होंगी और डबल रोल में नजर आएंगी।



