Spread the love

साउथ इंडियन थीम पर सजी अग्रवाल महिला महासभा की किटी, 100 से अधिक महिलाओं ने की सहभागिता

भोपाल। सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महिला महासभा द्वारा साउथ इंडियन थीम पर आधारित भव्य किटी पार्टी का आयोजन भोपाल स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर से 100 से अधिक अग्रवाल महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
किटी का मुख्य आकर्षण साउथ इंडियन थीम रही। सभी महिलाओं ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान धारण कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। आयोजन स्थल को भी थीम के अनुरूप सजाया गया था। महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही दक्षिण भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर पारंपरिक साउथ इंडियन व्यंजनों का भी सभी ने भरपूर स्वाद लिया।
कार्यक्रम की मेजबानी रमा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, गीता गर्ग एवं किरण अग्रवाल ने की। आयोजन में प्रदेश महामंत्री आशा गुप्ता, जिला अध्यक्ष रचना अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रीना अग्रवाल सहित महासभा की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया। आयोजन उत्साह, उल्लास और पारिवारिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।