Spread the love

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट दिखी है।

बीते 28 सितंबर को मार्केट 1000 अंक (सेंसेक्स) से अधिक गिरा था, जिसमें निवेशकों का 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। हालांकि, आज शेयर बाजार की फ्लैट चाल दिख रही है। इसमें उतार-चढ़ाव जारी है।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9 बजकर 25 मिनट पर 200 अंकों से अधिक उछलकर 72,731.25 पर कारोबार कर रहा था। इसकी आज की ओपनिंग 72,441.15 रही। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,665.00 पर खुला। 9 बजकर 27 मिनट पर यह 0.07 फीसदी तेजी यानी कि 16.30 अंक बढ़त के साथ 22,732.50 पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट दर्ज की गई।

29 सितंबर को शेयर बाजार की स्थिति क्या थी?

29 सितंबर को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 72,633.68 पर खुला था। यह दिन में 700 अंकों से अधिक गिर गया था। हालांकि, बाजार बंद के दौरान यह 700 अंकों से रिकवरी करते हुए 242.65 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान इसमें 0.33 फीसदी की गिरावट दिखी और यह 72,529.07 पर आ गया था।

निफ्टी की बात करें तो इसकी कल की ओपनिंग 22,732.45 पर थी, जो लुढ़ककर 22,569.65 पर पहुंच गई थी। लेकिन, मार्केट बंद में निफ्टी ने वापसी की कोशिश की और यह 0.28 फीसदी यानी कि 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 पर बंद हुआ था।

विदेशी निवेशकों और घरेलू निवेशकों का क्या अपडेट है?

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारी बिकवाली की। आंकड़ों के अनुसार, शेयर बाजार में 29 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने 9980 करोड़ रुपये के शेयर बचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने जबरदस्त खरीदारी की। DIIs ने 29 सितंबर को 6953 करोड़ रुपये के शेयरों को खरीदा।

  1. आज सेंसेक्स की ओपनिंग कैसी रही?
    आज सेंसेक्स की ओपनिंग 72,441.15 पर रही।
  2. आज सेंसेक्स के टॉप गेनर्स कौन रहे?
    सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो रहे।
  3. निफ्टी आज कितने पर खुला है?
    निफ्टी आज 22,665.00 पर खुला है।
  4. निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना रहा है?
    निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है।
  5. सेंसेक्स और निफ्टी का अभी का क्या अपडेट है?
    सेंसेक्स का अभी (10 बजकर 6 मिनट) का अपडेट 72,813.36 है। इसमें 284.29 अंक यानी 0.39% की तेजी दिखी है। निफ्टी में 0.12 फीसदी यानी कि 27.70 अंकों की तेजी दिखी और यह 22,743.90 पर ट्रेड कर रहा था।