नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अब एक और सुरक्षा का नया अध्याय शुरू करने जा रही है। यह इंश्योरेंस कंपनी 19 अक्टूबर 2026 को तीन नए और खास प्लान्स को लॉन्च करने जा रही है। ये योजनाएं एन्युइटी, हेल्थ और कैंसर को कवर संबंधित होंगी।
LIC शेयर मार्केट में लिस्टेट कंपनी है। इसने मंगलवार को BSE स्टॉक एक्सचेंज फाइनिंग में बताया कि उत्पाद/प्लान 19 अक्टूबर 2026 से घरेलू बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। तीन प्लान एलआईसी के न्यू जीवन धारा – II, एलआईसी के हेल्थ शील्ड और एलआईसी के न्यू कैंसर कवर हैं। आइए अब इनके बारे में और फायदे जानते हैं।
LIC 19 अक्टूबर को किन 3 योजनाओं को लॉन्च करेगी?
LIC 19 अक्टूबर को जिन तीन नई योजनाओं को लॉन्च करने जा रही है, उनके नाम – एलआईसी न्यू जीवन धारा – II, एलआईसी हेल्थ शील्ड और एलआईसी न्यू कैंसर कवर है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, ये नई योजनाएं गैर-भागीदारी और गैर-लिंक्ड श्रेणियों के अंतर्गत आती हैं। जबकि न्यू जीवन धारा – II एक बचत और आस्थगित वार्षिकी योजना है, हेल्थ शील्ड और न्यू कैंसर कवर व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा योजनाएं हैं जिन्हें शुद्ध जोखिम योजनाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
LIC के तीन नए प्लान कब उपलब्ध होंगे?
हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी के ये तीन इंश्योरेंस प्रोडक्ट 19 अक्टूबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनी ने अपनी घोषणा में इनके नाम और प्रोडक्ट की मुख्य कैटेगरी के बारे में जानकारी दी है।
डेफर्ड एन्युटी प्लान क्या है?
डेफर्ड एन्युटी प्लान एक तरह का रिटायरमेंट प्रोडक्ट या प्लान है। इसमें पॉलिसीहोल्डर एक तय समय (जिसे ‘एक्युमुलेशन फेज’ या जमा करने का चरण कहते हैं) तक पैसे जमा कर सकते हैं और फिर ‘डिस्ट्रिब्यूशन फेज’ (आमतौर पर रिटायरमेंट के समय) में रेगुलर पेमेंट (जिसे ‘एन्युटी पेमेंट’ कहते हैं) पा सकते हैं।
एलआईसी का प्योर रिस्क प्लान क्या है?
वहीं, LIC में ‘प्योर रिस्क प्लान’ एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है।
- एलआईसी का पूरा नाम क्या है?
एलआईसी का पूरा नाम लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया है। - एलआईसी क्या है?
एलआईसी एक बीमा कंपनी है। - एलआईसी के तीन नए बीमा प्लान कब लॉन्च हो रहे हैं?
एलआईसी के तीन नए बीमा प्लान 19 अक्टूबर 2026 को लॉन्च हो रहे हैं। - एलआईसी का प्योर रिस्क प्लान क्या है?
LIC का ‘प्योर रिस्क प्लान’ एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है। - एलआईसी न्यू कैंसर कवर प्लान कब से मिलेगा?
एलआईसी न्यू कैंसर कवर प्लान 19 अक्टूबर 2026 से मिल सकता है।



