ED के मुताबिक, ये मामले भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (BIIPL), ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल टावर्स प्राइवेट लिमिटेड (GVCTPL), सतिंदर सिंह भसीन और अन्य लोगों से जुड़े हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में गोवा में स्थित पांच प्रॉपर्टीज भी शामिल हैं जिनकी कुल कीमत करीब 37 करोड़ है। साथ ही ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनेजिया मॉल में स्थित 384 कमर्शियल यूनिट/दुकानों को भी कुर्क किया गया है, जिनकी कीमत लगभग 203 करोड़ बताई गई है।
निवेशकों से झूठा वादा कर जमा किया पैसा
ईडी ने यह जांच यूपी और दिल्ली में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की। इसमें कहा गया कि सतिंदर सिंह भसीन ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल कॉम्पलेक्स नामक रियल एस्टेट परियोजना शुरू की थी। इसमें भसीन ने निवेशकों को कब्जा देने का झूठा आश्वासन देकर बड़ा निवेश कराया। इसके बाद निवेशकों को न कब्जा दिया और न ही उनका पैसा लौटाया। इन पैसों से गोवा समेत कई जगहों पर संपत्ति खरीदी गई।
पिछले साल भी ईडी ने मारा था छापा
इससे पहले ईडी ने अप्रैल 2025 में छापेमारी के दौरान भसीन और सहयोगियों के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 36 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।
शेल कंपनियों से धन स्त्रोत छिपाने की कोशिश
ईडी ने जांच में पाया कि सतिंदर भसीन ने कई शेल कंपनियां बना रखी थीं। इनके माध्यम से वह निवेशकों को ठगने का धंधा कर रहा था। उसने कई कंपनियों की मदद से अपने धन स्त्रोत को छिपाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। गोवा की कुर्क संपत्तियां भसीन की दो अन्य कंपनियों के नाम पर है।



