मध्य प्रदेश कैडर के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जो विभागीय जांच के चलते पिछले सालों में प्रमोशन से वंचित रह गए थे। जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद नारायण प्रसाद नामदेव और कैलाश बुंदेला को भी अब आईएएस बनने का अवसर मिल गया है। वहीं, उज्जैन नगर निगम के पूर्व कमिश्नर आशीष पाठक को भी आईएएस में पदोन्नति दी गई है।
मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवेंस एंड पेंशन्स (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग – DoPT) की ओर से सोमवार को 2023 और 2024 बैच के लिए आईएएस अवॉर्ड का नोटिफिकेशन जारी किया गया।
इन दोनों ही सालों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक पिछले महीने हुई थी। अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन दोनों सालों में 8-8, यानी कुल 16 अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत कर दिया गया है।
2023 बैच में इन्हें मिला आईएएस बनने का मौका
जिन आईएएस अफसरों को 2023 बैच के लिए हुई डीपीसी में आईएएस बनने का मौका मिला है। उसमें ये 8 अफसर शामिल हैं।
- नारायण प्रसाद नामदेव
- डॉ कैलाश बुंदेला
- नंदा भलावे कुशरे
- अनिल कुमार डामोर
- सविता झानिया
- सारिका भूरिया
- कमल सोलंकी
- जितेंद्र सिंह चौहान
2024 के लिए इनका हुआ आईएएस में सिलेक्शन
2024 की डीपीसी के लिए जिन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नाम चुना गया है, उसमें ये उज्जैन में पदस्थ अपर कलेक्टर संतोष टैगोर और पूर्व निगमायुक्त उज्जैन आशीष पाठक का नाम शामिल है। जो अधिकारी आईएएस बने उनके नाम हैं।
- संतोष कुमार टैगोर
- निशा डामोर
- राकेश कुशरे
- शैली कनाश
- रोहन सक्सेना
- कविता बाटला
- सपना अनुराग जैन
- आशीष कुमार पाठक



