4MP गर्ल्स बटालियन का 10 दिवसीय शिविर का आयोजन भोपाल में ..
सीएटीसी,आरडीसी आईजीसी शिविर 6 अक्टूबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजन किया जा रहा है जिसमे कमान अधिकारी कर्नल हर्षमोहन पिंजा एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एम. जमाल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर में 600 से अधिक एनसीसी कैडेट्स…
शिविर में 600 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ,20 एनसीसी अधिकारी, पी आई स्टाफ द्वारा सहभागिता की जा रही है।शिविर में भोपाल के अतिरिक्त इंदौर, जबलपुर, सागर ,ग्वालियर ,रायपुर नर्मदापुरम, विदिशा आदि स्थानों से भी कैडेट्स ने सहभागिता की है ।शिविर में गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली हेतु केडिट का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण व चयन किया जा रहा है
शिविर में रक्तदान शिविर, कैंसर जागरूकता कार्यक्रम,
शिविर में ड्रिल प्रशिक्षण,फायरिंग ,एनसीसी सामान्य एवं विशिष्ट विषयों का अध्यापन ,क्रीडा गतिविधियां ,सांस्कृतिक गतिविधियां विभिन्न वैज्ञानिकों के माध्यम से कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिविर में रक्तदान शिविर, कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान और एसबीआई बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता पर सत्र आयोजन किया जा रहा है।
एनसीसी शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और साहस की भावना को बढ़ावा देना है ।यह शिविर युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें समाज सेवा और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के लिए भी तैयार करता है।




