Spread the love

पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई इस घटना का वीडियो दिल दहला देने वाला है जिसमें एक नाबालिग लड़की को कई लड़के मिलकर सरेआम नोंचते दिख रहे हैं। वीडियो में जो झलकियां दिखी हैं उसमें बाइक सवार लड़के-लड़की को बीच रास्ते में रोककर कुछ बेहूदे लड़के उस लड़की को बाइक से उतारकर उसके साथ नीच हरकतें करते हैं। इस घटना के वीडियो ने इंसानियत की धज्जियां उड़ा दी हैं और अब देश भर से लोगों का गुस्सा इस मामले पर फूट रहा है। इसी घटना पर अब भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी रिएक्ट किया है और कहा है- बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है। हालांकि, लोगों को इस मौके पर खेसारी की ये बातें बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। काफी लोगों ने उल्टा उन्हें ही जमकर सुनाया है।

खेसारी लाल यादव ने जमुई जिले में बाइक सवार लड़के-लड़की को रास्ते में रोककर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में दोषियों को सजा देने की मांग की है।

‘एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा’

खेसारी लाल ने एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में लिखा है, ‘जमुई की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है। दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए। मेरी सरकार और प्रशासन से साफ मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले।’

‘बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए’

उन्होंने आगे ये भी लिखा है, ‘बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। नोट: बच्ची के प्राइवेसी के लिए हम वीडियो डिलीट किये है! पर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते है!’

जमुई की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है। दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए। बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
खेसारी लाल यादव

खेसारी की बातें सुनकर लोग और भड़क उठे

वहीं लोग खेसारी की इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं और उल्टा उन्हें ही लपेट लिया है। लोग काफी गुस्से में हैं और लिखा है, ‘चुप हो जा बिहार को सबसे ज्यादा बदनाम तो तुम लोगों ने किया है डबल मीनिंग गाना गा के उसी का इफेक्ट है ये।’