खाना या पानी निगलते समय गले में दर्द होना अक्सर मामूली समस्या समझी जाती है, लेकिन अगर दर्द टॉन्सिल के आसपास ज्यादा महसूस हो रहा है, तो इसकी वजह टॉन्सिल में सूजन या इंफेक्शन भी हो सकता है। टॉन्सिल गले के पीछे मौजूद छोटे टिशू होते हैं, जो हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम का हिस्सा होते हैं और संक्रमण से बचाव में भूमिका निभाते हैं। कई बार मौसम में बदलाव के समय वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण होने पर इनमें सूजन आ सकती है, जिससे गले में खराश, निगलने में दर्द, बुखार और टॉन्सिल पर सफेद धब्बे जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में टॉन्सिलाइटिस गंभीर नहीं होता और यदि कुछ सावधानियां बरती जाएं तो कुछ दिनों में सुधार हो सकता है। आगे जानते हैं कि बचाव के किन तरीकों को अपनाकर टॉन्सिल की समस्या में आराम मिल सकता है।
टॉन्सिल से बचने के आसान तरीके क्या हो सकते हैं?
टॉन्सिलाइटिस के सभी मामलों को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन संक्रमण फैलने की संभावना को कम करने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां मददगार हो सकती हैं।
हाथों की सफाई का रखें ध्यान
एनएचएस के अनुसार वायरस और बैक्टीरिया हाथों के जरिए मुंह और नाक तक पहुंच सकते हैं। इसलिए खाना खाने से पहले, बाहर से घर आने के बाद और खांसने या छींकने के बाद हाथ अच्छी तरह धोना संक्रमण फैलने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
खांसते और छींकते समय मुंह ढकें
जॉन्स हॉपकिन्स के मुताबिक सांस की बूंदों के जरिए कई रेस्पिरेटरी इंफेक्शन फैल सकते हैं। खांसते या छींकते समय टिश्यू या कोहनी का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल किए गए टिश्यू को तुरंत फेंक दें। इससे आसपास के लोगों तक संक्रमण पहुंचने की संभावना कम हो सकती है।
संक्रमित व्यक्ति के साथ चीजें शेयर न करें
पर्याप्त पानी पिएं
डायरेक्ट हेल्थ के अनुसार गले में दर्द होने पर पानी पीना मुश्किल लग सकता है, लेकिन शरीर को पर्याप्त फ्लूइड देना जरूरी है। ठंडे या सामान्य तापमान वाले पेय कुछ लोगों को गले की तकलीफ में राहत दे सकते हैं।
गले को आराम दें
गले में दर्द होने पर बहुत मसालेदार, बेहद गर्म या ऐसा खाना जिससे निगलने में ज्यादा परेशानी हो, उससे कुछ समय के लिए बचना आरामदायक हो सकता है। नरम या आसानी से निगले जाने वाले खाद्य पदार्थ लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।
नमक के गुनगुने पानी से गरारे
धुएं और सिगरेट से दूरी रखें
सिगरेट का धुआं और अन्य जलन गले को परेशान कर सकते हैं और गले में सूजन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए गले में संक्रमण या दर्द के दौरान smoking और smoky वातावरण से बचना बेहतर है।
गले के दर्द में कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
मैयोक्लीनिक के अनुसार अगर गले का दर्द लगातार बढ़ रहा है, करीब एक सप्ताह में सुधार नहीं हो रहा, बार-बार Tonsillitis हो रहा है या खाना-पीना बहुत मुश्किल हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। खास तौर पर अगर तेज बुखार, टॉन्सिल पर पस जैसे धब्बे, गर्दन में दर्दनाक सूजन या शरीर में पानी की कमी के संकेत दिखाई दें, तो मेडिकल सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।
खाना निगलते समय गले या टॉन्सिल में दर्द होना अक्सर किसी संक्रमण या सूजन से जुड़ा हो सकता है। टॉन्सिलाइटिस इसका एक आम कारण है, लेकिन हर बार गले की सूजन को टॉन्सिलाइटिस समझना सही नहीं है। वायरल संक्रमण इसके प्रमुख कारणों में शामिल है और कई मामलों में यह कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है। बस आपको ऊपर बताए कुछ बचाव उपायों को अपनाना चाहिए। अगर दर्द बहुत ज्यादा है, लगातार बढ़ रहा है या सांस लेने और निगलने में गंभीर परेशानी हो रही है, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।



