नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद पर्यटक जल्दी से जल्दी जम्मू-कश्मीर से बाहर आ जाना चाहते हैं। इस बीच भारती रेलवे ने
एक अहम सूचना दी है। उसने बताया है कि श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन 24 अप्रैल को चलेगी। यह एकतरफा ट्रेन होगी। यह ट्रेन यात्रियों को आराम से उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं
इस ट्रेन में कई तरह के कोच होंगे। इसमें 14 थर्ड AC कोच, 5 सेकंड AC कोच और 1 फर्स्ट AC कोच होगा। इससे यात्रियों को अपनी पसंद के अनुसार कोच चुनने का विकल्प मिलेगा।
ट्रेन के रूट के बारे में रेलवे ने क्या बताया है?
– श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK): प्रस्थान – 10.50 बजे
– शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशन (MCTM): आगमन – 11.16 बजे, प्रस्थान – 11.18 बजे
– जम्मू तवी (JAT): आगमन – 12.15 बजे, प्रस्थान – 12.20 बजे
– कठुआ (KTHU): आगमन – 1.35 बजे, प्रस्थान – 1.37 बजे
– पठानकोट छावनी (PTKC): आगमन – 2.10 बजे, प्रस्थान – 2.15 बजे
– जलंधर छावनी (JRC): आगमन – 3.55 बजे, प्रस्थान – 4.00 बजे
– लुधियाना जंक्शन (LDH): आगमन – 4.55 बजे, प्रस्थान – 5.05 बजे
– अम्बाला छावनी (UMB): आगमन – 6.55 बजे, प्रस्थान – 7.05 बजे
– नई दिल्ली (NDLS): आगमन – 10.40 बजे