नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते हुए नजर आए। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस की विपक्षी टीम के एरिक गार्सिया और रॉडरी से हाथापाई हो गई। लियोनेल मेसी की टीम के कोच ने बीच में आकर मामला शांत करवाया। अब फीफा की ओर के कंफर्म किया गया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
फीफा की ओर से जारी किया गया बयान
खिताबी मुकाबले के बाद बिगड़े माहौल के बाद फीफा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘स्पेन और अर्जेंटीना के बीचवर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी मैच रिपोर्ट की समीक्षा करने और FIFA डिसिप्लिनरी कोड (FDC) के आर्टिकल 36 के तहत, FIFA की डिसिप्लिनरी कमिटी ने मैच के बाद हुई घटनाओं के संबंध में FDC के संभावित उल्लंघन की जांच के लिए एक डिसिप्लिनरी और एथिक्स प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद FIFA की डिसिप्लिनरी कमिटी आगे की जानकारी देगी’



