Spread the love

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सीजन के अपने 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया। 9 जीत के साथ टीम के 18 पॉइंट हो गए हैं। आरसीबी का नेट रन रेट भी सभी टीमों से बेहतर है। ऐसे में टीम का टॉप-2 में रहना भी लगभग फिक्स दिख रहा है।

विजय माल्या ने आरसीबी को बधाई दी

आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या ने बधाई दी है। माल्या ने ही 2008 में फ्रेंचाइजी को खरीदा था और वह टीम के पूर्व ओनर हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आरसीबी, आरसीबी, आरसीबी, हमारे बड़े शेर! आज आपने हम सभी को बेहद गौरवान्वित किया है। आप क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गए हैं। आपने बोल्ड अंदाज में खेला और बेंगलुरु के शेरों की तरह और भी जोर से दहाड़ा। बहुत बढ़िया और आपको ढेर सारी बधाई। आईपीएल की बेस्ट टीम, अब बस आगे ही बढ़ते रहना है!’

विजय माल्या के इस पोस्ट पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं। बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी को खरीदकर आरसीबी टीम बनाने के लिए लोग उनका धन्यवाद भी कर रहे हैं।