Spread the love

मुंबई: अभिषेक शर्मा हाल ही में काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाकर अपनी जेब से एक पर्ची निकाली थी। इस पर्ची पर लिखा था कि यह आपके लिए है ऑरेंज आर्मी। तब उस पर्ची के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अभिषेक से कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभिषेक की जेब में हाथ डालते हुए नजर आए।