Spread the love

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने 42 गेंदों पर 75 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। विराट ने छक्के से ही फाइनल मुकाबले को फिनिश किया। 17 साल खाली हाथ रहने के बाद विराट ने लगातार दो सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली है।

आनंद महिंद्र ने विराट कोहली को सराहा

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की सराहना की है। लगातार खाली हाथ रहने के बाद भी विराट आरसीबी के साथ टिके रहे। आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली की फोटो के साथ एक्स पर लिखा, ‘हां, यह टीम का खेल है। और यह जीत पूरी टीम की है। लेकिन हर खिताब की एक ऐसी कहानी होती है, जो उसे खास बनाती है। यह कहानी काफी हद तक इसी इंसान की है। उसकी वफादारी, मेहनत और भरोसे की वजह से। वह कई सालों तक हार और निराशा के बावजूद डटा रहा। आखिरकार उसके भरोसे का फल मिला। यह हर किसी के लिए प्रेरणा है, चाहे वह किसी भी काम या पेशे में हो।’

विराट ने सीजन नें 675 रन बनाए

आईपीएल 2026 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। विराट ने 16 मैचों में 56 की औसतर 166 की स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 73 चौके और 25 छक्के निकले। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में विराट से बेहतर स्ट्राइक रेट सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का रहा।

फाइनल में विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी थी। बीच के ओवर्स में आरसीबी के विकेट गिरे लेकिन विराट ने एक छोर संभाले रखा। 156 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया।