Spread the love

नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अपने दूसरे पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 2-4 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। हाफ-टाइम तक कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह के गोलों की बदौलत भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी। हालांकि, दूसरे हाफ में डिफेंसिव गलतियों के चलते इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी की और तीसरे व चौथे क्वार्टर में लगातार तीन गोल दागकर मैच 4-2 से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए बांडुरक ने दो, जबकि रशमियर और क्रॉफ्ट ने एक-एक गोल किए।

पूल डी की अंक तालिका और भारत के लिए क्वालिफिकेशन का गणित

इस हार के बाद भारत दो मैचों में तीन अंकों के साथ पूल डी में दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत हासिल की थी, जिसके कारण भारत के पार ये अंक हैं। वहीं इंग्लैंड 6 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान और वेल्स 1-1 अंक के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, प्रत्येक पूल से टॉप दो टीमें ही दूसरे दौर में जगह बनाएंगी।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत या ड्रॉ जरूरी: समझें तीनों समीकरण

  • यदि भारत पाकिस्तान को हराता है: भारत के 6 अंक हो जाएंगे और वह इंग्लैंड बनाम वेल्स मैच के परिणाम की परवाह किए बिना सीधे दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
  • यदि मैच ड्रॉ रहता है: भारत के 4 अंक होंगे। इस स्थिति में यदि इंग्लैंड वेल्स को हरा देता है या मैच ड्रॉ रहता है, तो भारत क्वालीफाई कर जाएगा। लेकिन यदि वेल्स इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत और वेल्स दोनों के 4-4 अंक होंगे और फैसला गोल अंतर से होगा।
  • यदि भारत पाकिस्तान से हार जाता है: भारत की टूर्नामेंट से छुट्टी हो जाएगी और टीम 9वें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैचों में चली जाएगी। पाकिस्तान जीत के साथ भारत से आगे निकल जाएगा।