नई दिल्ली: कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 31वें मैच में कमाल कर दिया। पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सिर्फ 111 रन बनाकर मैच को जीतने में सफल रही। सिर्फ 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 15.1 ओवर में 95 रन बनाकर सिमट गई। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।



