टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इन दिनों इंजरी या रिहैब के कारण भारतीय स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ी CoE में जमकर मेहनत कर रहे हैं और ये खिलाड़ी अपने रिहैब प्रोसेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इन खिलाड़ियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बुमराह, हार्दिक और हर्षित राणा की मेहनत
अभिषेक शर्मा के अलावा युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे वर्कलोड मैनेजमेंट पर काम कर रहे जसप्रीत बुमराह और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ दिख रहे हैं। भारतीय टीम को सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ 3-मैचों की T20I सीरीज खेलनी है, जिसके बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों (T20I और ODI) की सीरीज का आयोजन होगा।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हो रही तैयारी
इंजरी और फिटनेस विवाद पर वीवीएस लक्ष्मण का बयान
खिलाड़ियों की चोट और CoE के इंजरी मैनेजमेंट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच CoE के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थिति साफ की थी। लक्ष्मण ने समय से पहले खिलाड़ियों को फिटनेस क्लीयरेंस देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा ‘हम दोष शब्द का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते, क्योंकि इसका मतलब किसी को बलि का बकरा बनाना होता है। चयन और फिटनेस रिपोर्ट में पूरी पारदर्शिता रखी जाती है। जब चयन प्रेस रिलीज में सब्जेक्ट टू फिटनेस लिखा होता है, तो इसका सीधा मतलब है कि यदि खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास नहीं करता है, तो उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी का चयन होगा।’



