Spread the love

नई दिल्ली: गूगल के को-फाउंडर और दुनिया के टॉप रईसों में शामिल सर्गेई ब्रिन ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक डोनेशन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक नए कोएलिशन Building a Better California को 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,83,61,96,000 रुपये का दान दिया है। इसका मकसद कैलिफोर्निया में सस्ते मकानों की समस्या का समाधान करना है। ब्रिन के अलावा सिलिकॉन वैली के कई दूसरे टेक लीडर्स ने भी इस मुहिम को दान दिया है। कुल मिलाकर 35 मिलियन डॉलर का डोनेशन दिया गया है।

दान देने वालों में गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट, वेंचर कैपिटेलिस्ट माइकल मोरित्ज, पेपाल के सीईओ मैक्स लेवचिन, स्ट्राइप के पैट्रिक कोलिसन, DoorDash के टॉनी शू और Kleiner Perkins के जॉन डूर शामिल हैं। श्मिट और मोरित्ज ने 2 मिलियन डॉलर का दान दिया जबकि लेवचिन का डोनेशन 1 मिलियन डॉलर था। इन रईसों ने यह डोनेशन ऐसे समय दिया है जब कैलिफोर्निया की सरकार अमीरों पर 1 फीसदी का वेल्थ टैक्स लगाने की तैयारी में है। ब्रिन ने पिछले साल 1.1 अरब डॉलर के शेयर डोनेट किए थे।

सबसे ज्यादा डोनेशन

पिछले साल ब्रिन ने Catalyst4 को करीब 1 अरब डॉलर के शेयर ट्रांसफर किए थे। इस नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन की स्थापना 2021 में ब्रिन ने ही की थी। साथ ही ब्रिन ने 45 मिलियन डॉलर माइकल जे फॉक्स फाउंडेशन और 90 मिलियन डॉलर अपने परिवार के फाउंडेशन को दिए थे। मई में उन्होंने 700 मिलियन डॉलर का दान दिया था। इस तरह ब्रिन के लिए पिछले साल सबसे ज्यादा दान किया।